फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमराह करने पर केजरीवाल ने की है पीएचडी: विज

Sat, 16 Jan 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने  केजरीवाल द्वारा पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनने के बाद शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपये देने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल ने लोगों को गुमराह करने की पीएचडी कर रखी है। विज ने केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले से ही दिल्ली के लोग रो रहे हैं अब पंजाब क्यों रोएगा? केजरी सरकार में न भ्रष्टाचार मुद्दा रहा और न लोकपाल, बस झूठ बोल कर सत्ता हथियाना ही केजरीवाल का मुद्दा है।
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा पंजाब में सरकार बनाने के बाद शहीदों के परिजनों को एक एक करोड़ रुपये देने के बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। विज ने केजरीवाल पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि केजरीवाल पंजाब में सरकार बनाने की बात कर रहे हैं, लेकिन अब जब दिल्ली में उनकी सरकार है और वहा रो रहे हैं तो ऐसे में पंजाब के लोग क्यों रोएं। अगर केजरीवाल ख्याली पुलाव पका रहे हैं तो उन्हें पकाने दो। विज ने आरोप लगाया की जो वायदे केजरी सरकार ने जनता से किये थे उनमें से एक भी टॉपिक पर वह काम नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें