फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मन में रखना विश्वास सांवरा आएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मन में रखना विश्वास सांवरा जरूर आएगा... ये बाबा तो मेरा रखवाला है... मेरा श्याम आ जाता है मेरे सामने...तेरी रहमतों का दरिया सरेआम चल रहा है... कैसा प्यारा ये दरबार है...।
विज्ञापन

छावनी के गांधी मैदान में चार दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव चल रहा है। यह 15वां महोत्सव श्री खाटू श्याम मस्त मंडल 31 दिसंबर वालों की ओर से महंत मोहनदास महाराज के पावन सानिध्य में करवाया जा रहा है। तीसरे दिन सोमवार को बाबा का भव्य दरबार सजाया गया।
इसके साथ ही विशेष रूप से बाबा का शृंगार किया गया। इसके बाद खाटू श्याम बाबा को छप्पन भोग लगाए गए तथा राधा रसोई में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन गायक रजनी राजस्थानी और मयंक अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को बाबा के भजन सुनाए।
विज्ञापन

इस दौरान दरबार में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने लंबी लाइन में लगकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं भजन गायक जयपुर से रजनी राजस्थानी ने बाबा के भजन सुनाते हुए श्रद्धालुओं को नाचने पर विवश कर दिया। इसके अलावा पंजाब के अबोहर से आए मयंक अग्रवाल ने भी अपने ही अंदाज में बाबा के भजनों का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को नचाया।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें