अंबाला। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में रविवार को कथा-कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। संगत ने गुरु चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। जत्थों ने कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया, वहीं कथा वाचकों ने गुरु महिला का गुणगान करके संगत को नाम सिमरण करवाया। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। संवाद
छठ पर्व पर चलाया चेकिंग अभियान
अंबाला। छठ पर्व के लिए रविवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान आरपीएफ की तरफ से चलाया गया। इस दौरान जीआरपी के कर्मचारी भी मौजूद रहे। दोनों सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से जांच करते हुए रेलवे परिसर, कार पार्किंग, प्लेटफार्म, विश्राम गृह सहित ट्रेनों में भी जांच की, वहीं यात्रियों को अंजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु न लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद
प्रभातफेरी में किया वाहेगुरु का जाप
नारायणगढ़। गुरुद्वारा रातगढ़ साहिब से रविवार सुबह प्रभातफेरी निकाली गई जोकि नगर की परिक्रमा करते हुए अलग-अलग गली व मोहल्लों में पहुंची। यहां संगत ने प्रभातफेरी का फूलों की वर्षा से स्वागत किया और संगत में मिष्ठान प्रसाद का वितरण किय। इस मौके पर काफी संख्या में इलाकावासी मौजूद रहे। संवाद
गोबिंद नगर से निकली प्रभातफेरी
अंबाला। अंबाला छावनी के गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से रविवार सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई सुरजीत सिंह ने सर्वप्रथम गुरु चरणों में अरदास की, तत्पश्चात वाहेगुरु का जाप करते हुए संगत नजदीकी क्षेत्रों की तरफ रवाना हुई। बीच रास्ते कीर्तन के माध्यम से संगत ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। गली-मोहल्लों में प्रभातफेरी का स्वागत करके संगत ने गुरु महाराज की खुशियां प्राप्त कीं। संवाद