फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: करवाचौथ 10 को, 21 को मनाई जाएगी दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मॉडल टाउन परशुराम भवन में सनातन धर्म पुरोहित मंडल के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसका नेतृत्व प्रधान पंडित संजीव मुद्गल ने किया। बैठक में मुख्य विषय दीपावली एवं अन्य त्योहारों का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
प्रधान पंडित संजीव मुद्गल ने बताया कि दीपावली 21 अक्तूबर को मंगलवार को मनाई जाएगी। इसके साथ ही करवाचौथ 10 अक्तूबर शुक्रवार, अहोई अष्टमी व्रत 13 अक्तूबर सोमवार, धन त्रयोदशी 19 अक्तूबर रविवार, गोवर्धन पूजा 22 अक्तूबर बुधवार और भाई दूज 23 अक्तूबर को मनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पंडित तिलक राज शर्मा, पंडित नरेश शास्त्री, पंडित धर्मपाल शास्त्री, पंडित अमित कालिया, पंडित दिनेश शास्त्री, पंडित गोविंद शास्त्री, पंडित दीपक मुदगल, पंडित प्रवीण कालिया, पंडित सुरेश ओझा, पंडित रविंद्र तिवारी, पंडित रजनीश, पंडित राम प्रकाश, पंडित संदीप शर्मा, पंडित शिव शर्मा, पंडित तिलक राज ओझा ने हनुमान चालीसा का पाठ कर बैठक का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें