फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.....कपूर अस्पताल के ओटीए सहित पूरे स्टाफ व अस्पताल को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस की वजह से दम तोड़ने वाले हरजीत सिंह कोहली का ट्रीटमेंट करने वाले ओटीए संजय कुमार के बाद कपूर अस्पताल को भी क्वारंटीन कर दिया गया। संजय इसी अस्पताल में ही ओटीए के तौर पर काम करता है। सोमवार को जांच टीम ने ट्रेकिंग के बाद उसे होम क्वारंटीन किया गया है। इसके बाद जांच टीम ने कपूर अस्पताल के पूरे स्टाफ को होम क्वारंटीन करने का फैसला लिया। अस्पताल के संचालक व चिकित्सक भी इसके दायरे में आएंगे। सोमवार शाम करीब 7 बजे अस्पताल को भी क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

29 मार्च को संजय गया था कोहली के घर
मोती नगर का रहने वाला 39 वर्षीय संजय कुमार पुलिस लाइन इंद्रनगर के पास कपूर अस्पताल में ओटीए के तौर पर कार्यरत है। 29 मार्च को को संजय हरजीत सिंह कोहली के घर उसके पेशाब की पाइप को ठीक करने गया था। अब उसके घर के बाहर होम क्वारंटीन का पोस्टर चस्पाकर पड़ोसियों से भी उसके घर न आने की अपील की गई है।
करता रहा कपूर अस्पताल में काम
संजय ने जांच टीम को पूछताछ में यह भी बताया कि हरजीत सिंह कोहली के पेशाब की पाइप ठीक करने के बाद वह कपूर अस्पताल में भी काम करता रहा। इस दौरान वह पूरे अस्पताल स्टाफ के संपर्क में रहा। इसी वजह से अब जांच टीम ने पूरे अस्पताल स्टाफ व उससे संपर्क करने वाले गैर अस्पताल स्टाफ को भी होम क्वारंटीन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

पूरे अस्पताल को किया क्वारंटीन
होम क्वारंटीन के नोडल ऑफिसर डॉ. राजिंद्र राय ने बताया कि ओटीए संजय कुमार को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। वह हरजीत कोहली के पेशाब की पाइप ठीक करने गया था। चूंकि कोहली के संपर्क में आने के बाद वह कपूर अस्पताल में भी काम करता रहा। इसी वजह से पूरे अस्पताल के साथ यहां काम करने वाले पूरे स्टाफ को भी होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें