फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगारों ने बाजारों में निकाला रोष मार्च

Tue, 02 Jun 2015 01:32 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहजादपुर माता बाला सुंदरी मंदिर में एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर मुख्य बाजार में नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक प्रधान शीतल सिंह, सचिव बलविंद्र सिंह व कोषाध्यक्ष लाल चंद ने किया। इसके पश्चात प्रदर्शनकारी बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र पंचायतीराज विभाग के एसडीओ को सौंपा।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों में प्रदर्शनकारी खनन कार्यों से रोक हटाने, बोर्ड का गठन करने, बोर्ड में पक्के कर्मचारियों को भर्ती करने, बोर्ड के कार्यालय ब्लॉक स्तर पर खोले जाने, बोर्ड में तमाम मजदूरों का पंजीकरण करने, सभी निर्माण मजदूरों को 2 हजार रुपये पेंशन दिये जाने, इलाज की व्यवस्था किये जाने, सभी मजदूरों के स्मार्ट कार्ड बनाये जाने, सीटू को बोर्ड में प्रतिनिधित्व दिया जाए,
विज्ञापन


लेबर चौक पर मजदूरों के लिए शेड, पीने के पानी व्यवस्था व शौचालय बनाया जाना आदि शामिल हैं। ब्लॉक प्रधान शीतल सिंह ने दावा किया कि मजदूरों के कल्याण के लिए बोर्ड में 1500 करोड़ रुपये जमा हैं।

इस दौरान सीटू के प्रधान टेक चंद, माया राम, बलजिंद्र सिंह, मनोहर लाल, सुच्चा सिंह, रेशमी, रोशन लाल, राजकुमार, सतीश खानपुर, गेजा राम, देवराज, लाभा, शीशपाल, सुरिंद्र सिंह, निर्मल सिंह, सुखदेव सिंह, करनैल सिंह, सुरेश पाल, कृष्ण लाल, अमरीक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें