फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 से चलेगी कालका-साईं नगर शिरडी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
साईं बाबा के दर्शनों के इच्छुक भक्त अब जल्द शिरडी दरबार में नतमस्तक होते नजर आएंगे। रेलवे ने साईं भक्तों के लिए साईं शिरडी एक्सप्रेस सहित कुल 17 ट्रेनों को पुन: चलाने की अनुमति दे दी है। इन ट्रेनों के चलने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि कालका- साईं शिरडी 22 मार्च 2020 से बंद थी। इनमें से ज्यादातर ट्रेन सवा साल से बंद थी। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि रेलवे शान-ए-पंजाब, इंटरसिटी, जम्मू मेल, अमृतसर गरीब रथ सहित कुल 17 ट्रेनों का संचालन जुलाई के दूसरे सप्ताह से होगा। रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों को आरक्षण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
---------------------------
जानिए कौन सी ट्रेन कब पहुंचेंगी छावनी रेलवे स्टेशन
कालका-साईं नगर शिरडी
ट्रेन नंबर 04566 कालका रेलवे स्टेशन से 8 जुलाई से प्रत्येक वीरवार और रविवार शाम 5.20 बजे रवाना होकर 6.45 बजे छावनी और अगले दिन शाम 6.40 बजे साईं नगर शिरडी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04565 साईं नगर शिरडी रेलवे स्टेशन से 10 जुलाई को मंगलवार व शनिवार सुबह 10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.45 बजे छावनी और दोपहर 12.10 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

------------------------------------------
चंडीगढ़-कोच्चिवली केरल संपर्क क्रांति
ट्रेन नंबर 04560 सप्ताह के दो दिन बुधवार और शुक्रवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 7 जुलाई को सुबह 9.20 बजे रवाना होकर सुबह 10.05 बजे छावनी और तीसरे दिन दोपहर 12.25 बजे कोच्चिवली स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04559 सप्ताह के दो दिन सोमवार व शनिवार को कोच्चिवली रेलवे स्टेशन से 10 जुलाई को सुबह 9.05 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 9.03 बजे छावनी और 9.50 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
--------------------------------
चंडीगढ़-मडगांव संपर्क क्रांति
ट्रेन नंबर 04564 चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 5 जुलाई को प्रत्येक सोमवार व शनिवार रात 2.15 बजे रवाना होकर 3 बजे छावनी और तीसरे दिन सुबह 11.15 बजे मडगांव पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04563 मडगांव रेलवे स्टेशन से प्रत्येक मंगलवार व बुधवार को सुबह 11.20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन शाम 5.25 बजे छावनी और 6.10 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
----------------------------------
अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 04534 छावनी रेलवे स्टेशन से 6 जुलाई को प्रत्येक मंगलवार और शनिवार रात 10.20 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 2.15 बजे बरौनी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04533 बरौनी रेलवे स्टेशन से 8 जुलाई को प्रत्येक सोमवार व वीरवार सुबह 5.02 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 8.30 बजे छावनी जंक्शन पहुंचेगी।
---------------------------------------
नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब
ट्रेन नंबर 04067 नई दिल्ली स्टेशन से 6 जुलाई को रोजाना सुबह 6.40 बजे रवाना होकर सुबह 10.02 बजे छावनी और दोपहर 2.15 बजे अमृतसर पहुुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04068 अमृतसर से दोपहर 3.10 बजे रवाना होकर शाम 7.20 बजे छावनी और रात 10.30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
------------------------------------------------
दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जम्मू मेल
ट्रेन नंबर 04033 दिल्ली रेलवे स्टेशन से 5 जुलाई को रात 8.05 बजे चलकर रात 11.50 बजे छावनी और सुबह 9.20 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04034 श्रीमाता वैष्णो देवी स्टेशन से 6 जुलाई को दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर रात 12.28 बजे छावनी और सुबह 4.30 बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
----------------------------
दिल्ली-पठानकोट स्पेशल
ट्रेन नंबर 04077 वीरवार छोड़कर सप्ताह के अन्य दिन दिल्ली रेलवे स्टेशन से 5 जुलाई को सुबह 8.15 बजे रवाना होकर सुबह 11.10 बजे छावनी और शाम 6.20 बजे पठानकोट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04078 शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य दिन पठानकोट रेलवे स्टेशन से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 1.45 बजे छावनी और शाम 4.55 बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
------------------------------
अमृतसर-सहरसा गरीबरथ
ट्रेन नंबर 04688 अमृतसर रेलवे स्टेशन से 7 जुलाई को प्रत्येक बुधवार,शनिवार व रविवार सुबह 4 बजे रवाना होकर 8.05 बजे छावनी और अगले दिन सुबह 11.20 बजे सहरसा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04687 सहरसा रेलवे स्टेशन से 10 जुलाई को प्रत्येक सोमवार, वीरवार व रविवार दोपहर 2.32 बजे रवाना होकर अगले दिन 4.49 बजे छावनी और रात 9 बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
-----------------------------------
जम्मूतवी-काठगोदाम गरीबरथ
ट्रेन नंबर 04690 जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से 11 जुलाई को प्रत्येक रविवार रात 11.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6 बजे छावनी और दोपहर 1.35 बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04689 काठगोदाम रेलवे स्टेशन से 13 जुलाई को प्रत्येक मंगलवार शाम 6.20 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 2.32 बजे छावनी और सुबह 9.30 बजे जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
--------------------------
जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल
ट्रेन नंबर 04694 जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से 6 जुलाई को मंगलवार व वीरवार शाम 5.45 बजे रवाना होकर रात 12.05 बजे छावनी और अगले दिन दोपहर 12.20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04693 कानपुर सेंट्रल से 7 जुलाई को प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 2.03 बजे छावनी ओर सुबह 8.40 बजे जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
----------------------------------
अमृतसर-कोच्चिवली सुपरफास्ट
ट्रेन नंबर 04696 अमृतसर रेलवे स्टेशन से 11 जुलाई को प्रत्येक रविवार सुबह 5.55 बजे रवाना होकर 10 बजे छावनी और तीसरे दिन दोपहर 12.25 बजे कोच्चिवली स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04695 कोच्चिवली रेलवे स्टेशन से 14 जुलाई को प्रत्येक बुधवार सुबह 9.15 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 9.30 बजे छावनी और दोपहर 1.50 बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
-------------------------------------------
जम्मूतवी-बरौनी मौरध्वज सुपरफास्ट
ट्रेन नंबर 04698 जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से 9 जुलाई को प्रत्येक शुक्रवार शाम 5.45 बजे रवाना होकर रात 12.05 पर छावनी रेलवे स्टेशन और अगले दिन रात 10.45 बजे बरौनी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी । वापसी में ट्रेन नंबर 04697 बरौनी रेलवे स्टेशन से 11 जुलाई को प्रत्येक रविवार सुबह 5.02 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.20 बजे छावनी रेलवे स्टेशन और 11.45 बजे जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पहुुंचेगी।
--------------------------------------------
श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर स्पेशल
ट्रेन नंबर 04656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 15 जुलाई को प्रत्येक वीरवार सुबह 5.25 बजे रवाना होकर दोपहर 1.50 पर छावनी रेलवे स्टेशन और सुबह 6 बजे गाजीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04657 गाजीपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 8.30 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 3.27 बजे छावनी और दोपहर 12.30 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
------------------------------
अमृतसर-लखनऊ स्पेशल
ट्रेन नंबर 04684 अमृतसर रेलवे स्टेशन से 10 जुलाई को प्रत्येक शनिवार सुबह 5.55 बजे रवाना होगर 11.45 बजे छावनी जंक्शन और रात 8.55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04683 लखनऊ रेलवे स्टेशन से प्रत्येक शनिवार रात 11.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.27 बजे छावनी रेलवे स्टेशन और दोपहर 3 बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुुंचेगी।
-----------------------------
देहरादून-अमृतसर स्पेशल
ट्रेन नंबर 04663 देहरादून रेलवे स्टेशन से 5 जुलाई को रोजाना शाम 7.05 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 1.45 बजे छावनी रेलवे स्टेशन और सुबह 8.15 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04664 अमृतसर रेलवे स्टेशन से 6 जुलाई को रोजाना रात 9.40 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 3.21 बजे छावनी और सुबह 9.45 बजे देहरादून पहुंचेगी।
---------------------------------
नई दिल्ली-जांलधर इंटरसिटी
ट्रेन नंबर 04681 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 5 जुलाई को रोजाना दोपहर 2.45 बजे चलकर रात 8.05 बजे छावनी और रात 11.40 बजे जालंधर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04682 जालंधर रेलवे स्टेशन से 6 जुलाई को रोजाना तड़के 4.15 बजे रवाना होकर सुबह 7.32 पर छावनी और दोपहर 12.45 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
----------------------------------
अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी
ट्रेन नंबर 04666 अमृतसर रेलवे स्टेशन से 5 जुलाई को रोजाना सुबह 6.15 बजे रवाना होकर सुबह 10.40 बजे छावनी और दोपहर 2.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04665 सोनीपत रेलवे स्टेशन से 6 जुलाई को रोजाना 2.30 बजे रवाना होकर शाम 5.05 बजे छावनी और रात 9.45 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें