फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गोमाता को राष्ट्रीय सम्मान देने के लिए निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। खतौली गांव स्थित भगवान श्री परशुराम गोशाला में रविवार को होने कार्यक्रम से पूर्व शनिवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई। करीब 121 महिलाओं ने गो माता के जयकारों के साथ गोमाता की पालकी की अगुवाई की और ठाकुरद्वारा मंदिर पंजोखरा साहिब से कलश यात्रा का शुभारंभ किया। पंजोखरा साहिब से होते हुए यह कलश यात्रा भगवान श्री परशुराम गोशाला में पहुंची। जहां पर यात्रा का पुष्पों की वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गोशाला के प्रधान देवी लाल व महिला कार्यकारी प्रधान सीमा ने बताया कि यह गोमाता को राष्ट्रीय माता का सम्मान दिलवाने के लिए गांव में 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा का पंजोखरा साहिब के शीतला माता मंदिर में पुष्पों की वर्षा से स्वागत किया गया और लड्डुओं के प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम गोशाला में पहुंची कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने 108 कुंडीय महायज्ञ की वेदियों की विधिवत परिक्रमा लगाई।
प्रधान देवी लाल ने बताया कि गोशाला में आयोजित 108 कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम में पंडित गोपालाचार्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज, श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के राष्ट्रीय संयोजक श्री श्री 108 पारसनाथ महाराज गद्दी नशीन टीला गुरु गोरक्षनाथ सहित अनेकों संत महात्मा भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज रहेंगे। हवन कार्यक्रम के संचालक आचार्य गोपाल शर्मा संस्थापक वैदिक वाटिका आश्रम भंभौली यमुनानगर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा करेंगे और परम पूज्य गो गुरु चरण रज स्वामी गोबर गोपाल सरस्वती महाराज विशेष तौर पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। महायज्ञ सुबह नौ से 11 बजे तक होगा। 11 से 12 बजे तक आशीष वचन और वक्तव्य 12 से एक बजे तक रहेगा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर गोशाला चेयरमैन अरूण राणा, संस्थापक प्रधान देवी लाल, सहसंस्थापक पवन गर्ग, संरक्षक शीशपाल मोर व प्रमोद अग्रवाल, राजिन्द्र कौशिक, दीपांशु अग्रवाल, प्रशांत मिश्रा व राजन बारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें