फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नेशनल में योगेश्वर के बाद सरबजोत ने स्वर्ण पदक पर लगाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में सरबजोत ने झटके दो पदक, 10 मीटर पिस्टल एकल में रजत और मिक्स में स्वर्ण पदक झटका, अब 18 से 26 तक होने जा रहे वर्ल्ड कप फाइनल में लगाएंगे निशाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नेशनल गेम्स में अंबाला के जिम्नास्ट योगेश्वर सिंह के बाद अब धीन गांव निवासी 20 वर्षीय सरबजोत ने गोवा में हो रही नेशनल गेम्स में शनिवार को 10 मीटर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया है। सरबजोत ने एक दिन पहले ही 10 मीटर पिस्टल एकल राउंड में रजत पदक हासिल किया था। इससे पहले अंबाला के जिम्नास्ट योगेश्वर ने पांच पदक हासिल किए थे।
सरबजोत के पिता जतिंद्र सिंह ने बताया कि सरबजोत अब वापस आकर आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल की तैयारी करेंगे। ये वर्ल्डकप दोहा कतर में 16 से 22 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। अंबाला फीनिक्स क्लब शूटिंग अकादमी के कोच अभिषेक राणा को उम्मीद है कि सरबजोत दोहा में होने वाली स्पर्धा में भी स्वण पदक हासिल करेगा। बता दें कि सरबजोत ने ओलंपिक कोटा भी पा लिया है।
विज्ञापन

योगेश्वर ने झटके थे एक साथ 5 मेडल

बता दें कि गोवा में 26, 27, 28 अक्तूबर को आयोजित हुई नेशनल गेम्स में अंबाला छावनी प्रभु पुरम निवासी 26 वर्षीय योगेश्वर सिंह ने पदकों की झड़ी लगा दी थी। योगेश्वर ने एक के बाद एक करके तीन स्वर्ण व 2 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था। उसने ऑलराउंड में स्वर्ण, फ्लोर में स्वर्ण, हाई बार में स्वर्ण, पैरलल बार व टीम इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें