फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला सेक्शन के किनारे बसे बाशिंदों तक पानी पहुंचाएगी वाटर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 लॉक डाउन के कारण कालका-शिमला रेल सेक्शन पर पानी की किल्ल्त नहीं होगी। गर्मी के लगातार बढ़ रहे प्रकोप और स्थानीय निवासियों की परेशानी को देखते हुए अंबाला मंडल ने सोमवार एक स्पेशल वॉटर कोच से लैस ट्रेन का संचालन किया जो कालका रेलवे स्टेशन से सुबह सवा 8 बजे रवाना हुई। मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह ने बताया कि कोरोना के प्रकोप से उत्पन्न वर्तमान लॉकडाउन के कारण सभी यात्री ट्रेन सेवाओं को विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग में भी बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद मार्ग में माल संचालन, परिसंपत्तियों और बुनियादी ढांचे के रख-रखाव के सुचारु संचालन को सुनिश्चित किया है। कोविद-19 के दौरान कालका-शिमला खंड में पानी की खपत में वृद्धि हुई है ,जैसे कि कोविद-19 से बचाव हेतु नियमित रूप से हाथ धोना, कपड़े धोने, सफाई / उपकरण और स्टेशन बिल्डिंग और स्टाफ क्वार्टर आदि का सफाई इत्यादि।
विज्ञापन

अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि उपरोक्त कारणों और आने वाले गर्मी के मौसम के मद्देनजर, एक पानी का टैंक कोच और एक एसएलआर कोच वाली एक वर्कर / वाटर ट्रेन वैकल्पिक दिनों में कालका-शिमला स्टेशनों के बीच चलेगी। सोमवार प्रथम ट्रिप में ट्रेन को कालका से सुबह 8.15 बजे रवाना किया गया और वॉटर ट्रेन आज यानि मंगलवार सुबह 10 बजे शिमला से रवाना होगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन का संचालन तब तक किया जाएगा, जब तक सामान्य ट्रेन सेवाएं सेक्शन के भीतर बहाल नहीं हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें