फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ज्योति जिंदल को मालती ज्ञान पीठ पुरस्कार

विज्ञापन
अंबाला सिटी के एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल की ​शि​क्षिका ज्योति जिंदल को सम्मानित करते भारत के उप
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने करने के लिए मालती ज्ञान पीठ पुरस्कार समारोह का आठवां संस्करण इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मोनिका संजय गांधी और अभय सिंह चौटाला ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर एमएमएम फाउंडेशन (मोहिंदर सिंह सिंगल एजुकेशन एंड रिसर्च सोसायटी) के चेयरमैन मनोज सिंघल ने बताया कि यह पुरस्कार उन को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने शिक्षा, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल अंबाला शहर की शिक्षिका ज्योति जिंदल को यह पुरस्कार प्रेरक शिक्षिका के रूप में प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान उनके शिक्षण के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य, समर्पण, नवाचार और छात्रों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें एक लाख रुपये की नकद राशि, एक सम्मान पत्र एवं श्रेष्ठता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान अनिल जैन, चेयरमैन मनदीप जैन, सलाहकार श्रीकांत जैन व मैनेजर पीयूष जैन सहित अन्य ने शिक्षिका ज्योति जिंदल को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें