फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर ने ठेके पर रखे सुपरीटेंडेंट की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए

Sat, 22 Oct 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन अंबाला(एमसीए) कार्यालय में महिला होमगार्ड से अभद्र व्यवहार करने के मामले में आखिरकार सुप्रीटेंडेंट पर गाज गिर ही गई। संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए सुप्रीटेंडेंट को उनकी सेवाएं समाप्त होने का नोटिस थमा दिया। दरअसल, ये सुप्रीटेंडेंट नगर निगम से ही सचिव पद पर रिटायर्ड हुए थे, लेकिन बाद में बतौर सलाहकार एवं सुप्रीटेंडेंट निगम ने उन्हें ठेके पर फिर से नौकरी दे दी थी। लेकिन गत दिवस महिला होमगार्ड से उलझने के बाद वे विवादों में घिर गए थे। कि गत दिवस एमसीए कार्यालय अंबाला कैंट में सुप्रीटेंडेंट ने महिला होमगार्ड से अभद्र व्यवहार किया था। जबकि महिला होमगार्ड ने इस संबंध में सुप्रीटेंडेंट के खिलाफ होमगार्ड कमांडर को शिकायत सौंप दी थी। जिसके बाद ज्वाइंट कमिश्नर को महिला होमगार्ड द्वारा लिखित में शिकायत सौंपी गई। महिला होमगार्ड का आरोप था कि सुप्रीटेंडेंट ने अपने कमरे में बुलाकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया और अभद्र व्यवहार भी किया। महिला होमगार्ड की शिकायत पर एमसीए ज्वाइंट कमिश्नर ने मामले की जांच करवाई और सुप्रीटेंडेंट के खिलाफ कर सेवाएं समाप्त होने का नोटिस थमा दिया। ज्वाइंट कमिश्नर गगनदीप सिंह ने बताया कि आला अफसरों से इस शिकायत बारे बातचीत हुई थी। जिसके बाद सुप्रीटेंडेंट एवं सलाहकार की सेवाओं को समाप्त करने का फैसला लिया गया है। वे पहले ही नगर निगम से रिटायर्ड थे, लेकिन उसके बावजूद उन्हें ठेके पर जिस काम के लिए रखा गया था, उन सेवाओं से भी उन्हें हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें