फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में 27 से शुरू होंगे जूडो, बैटमिंटन, खो-खो व जिमनास्टिक के होंगे मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। खेलो हरियाणा प्रतियोगिता के तहत एसडीएम सचिन गुप्ता ने अपने बुधवार को अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा खेलो हरियाणा का आयोजन किया जा रहा है और इसी के दृष्टिगत अंबाला जिले में चार खेलों का आयोजन 27, 28 व 29 अगस्त को होगा और इनमें 1342 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक के दौरान बताया कि इन प्रतियोगिताओं के तहत जूडो खेल प्रतियोगिता राजकीय कॉलेज अंबाला छावनी में, जिमनास्टिक की प्रतियोगिता वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम, खो-खो प्रतियोगिता जीएमएन कॉलेज में व बैडमिंटन की प्रतियोगिता सुभाष पार्क के नजदीक बैडमिंटन हाल में होंगी। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पर खिलाड़ियों को ठहराया जाएगा, वहां पर रहने की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं, इसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं हो।
नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों के ठहरने की जगह के साथ-साथ जहां पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है वहां पर सफाई व्यवस्था के साथ-साथ फोगिंग, मोबाइल टायलेट और फायरब्रिगेड की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पीने के पानी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला खेल अधिकारी के. सत्यन ने बताया कि 26 अगस्त को खेलो हरियाणा के तहत जिन टीमों ने प्रतियोगिताओं के तहत भाग लेना है, उसके दृष्टिगत कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें