फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरियां नीलाम हो गई और विकास मुंह छिपाकर सो रहा है:टुटेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा में आम आदमी पार्टी स्थानीय निकाय के चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ उन्हें घेरने के लिए पार्टी जल्द ही रणनीति बनाकर प्रदेश भर में आंदोलन चलाएगी। यह एलान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा ने शनिवार को प्रेस वार्ता में किया। उनके साथ पार्टी जिलाध्यक्ष गुरचरण सिंह, जिला संगठन मंत्री गगनदीप सिंह कपूर और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सरिता शर्मा भी मौजूद रहीं। उन्होंने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि एचपीएससी के जरिए उच्च पदों पर नौकरियों की खुली नीलामी ने प्रदेश की खट्टर सरकार के उस दावे को पूरी तरह धो दिया, जिसमें वह सीना ठोंक कर बिना पर्ची खर्ची रोजगार देने का दम भरते थे। पिछले सात साल से प्रदेश के हालात यह हैं कि नौकरियां नीलाम हो रही हैं। पेपर लीक हो रहे हैं और विकास कहीं मुंह छिपाकर सो रहा है।
विज्ञापन

टुटेजा ने कहा कि निगमों में प्रॉपर्टी आईडी और नो ड्यूज के नाम पर सरेआम पैसे लेने की शिकायतें आए दिन खुद भाजपा के पार्षद और डिप्टी मेयर कर रहे हैं। प्रदेश में बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं पर गृहमंत्री अनिल विज को घेरते हुए कहा कि प्रदेश की सरकारी मशीनरी बेलगाम है। करोड़ों के घोटाले उजागर हो जाते हैं। उनमें भाजपा नेता, मंत्री, यहां तक कि सीएमओ के करीबियों की भी संलिप्ता पाई जाती है, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं होती।
टुटेजा ने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी कि इस छोटे से राज्य में वर्ष 2020 के लॉकडाउन और महामारी के दौरान 1,165 हत्याएं, 163 सामूहिक बलात्कार, 1,373 बलात्कार और 2,949 अपहरण हुए। प्रदेश सरकार की कोई भी भर्ती पिछले सात साल से सिरे नहीं चढ़ सकी है। इसके चलते आज भी हरियाणा में पुलिस के 22 हजार 671 पद खाली हैं। फोरेंसिक में 60 प्रतिशत पद खाली हैं। आईपीएस के 144 स्वीकृत पदों में से 109 भरे हुए हैं, जबकि 35 आईपीएस अधिकारियों की कमी है। प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों का टोटा है।
विज्ञापन

टुटेजा ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश को दीमक की तरह चाटने वाली खट्टर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आम आदमी पार्टी किसान आंदोलन की तर्ज पर जनता को साथ लेकर लंबे सत्याग्रह की रणनीति बनाएगी। लचर स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री को घेरते हुए कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में डाक्टरों की भारी कमी है। आप जिला संगठन मंत्री गगनदीप सिंह कपूर ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि नग्गल अंबाला जिला का ही हिस्सा है। वहां राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बावजूद दोपहर तीन बजे के बाद कोई डाक्टर नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें