फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जजपा और बसपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, ऑटो रिक्शा चालक भी दौड़ में

विज्ञापन
जिला निर्वाचन ​अ​धिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र देतीं जजपा प्रत्याशी किरण पूनिया साथ में पूर्
विज्ञापन
अंबाला। लोकसभा सीट के लिए अभी तक 12 प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है। शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी से किरण पुनिया ने नामांकन किया। इनका नामांकन कराने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आए थे।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पवन कुमार ने भी नामांकन भरा। इस दौरान एक बार तो दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थक आमने सामने आ गए। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सामने एक दूसरे को जोर दिखाते हुए हूटिंग और नारेबाजी होने लगी। इसे देखकर पुलिस भी अलर्ट हो गई। हालांकि जजपा समर्थक चुपचाप वहां से चले गए और बसपा समर्थक नारेबाजी करते दिखाई दिए।
इसके साथ ही अंबाला लोकसभा सीट पर एक ऑटो रिक्शा चालक सूरज ने भी नामांकन किया है। अभी तक अंबाला लाेकसभा सीट के लिए आए सभी नामांकनों में सबसे अधिक शिक्षक जजपा प्रत्याशी हैं। उन्होंने पीएचडी तक की पढ़ाई की है।
विज्ञापन




प्रत्याशी- किरण पुनिया, जजपा
कुल संपत्ति - एक करोड़ 48 लाख 28 हजार 504 रुपये

नकद - दो लाख रुपये

आभूषण - 10 लाख 36 हजार 500 रुपये

हथियार - नहीं

शिक्षा- वर्ष 2023 में पीएचडी, सनराइज यूनिवर्सिटी अलवर

कोर्ट केस- नहीं

निवेश - 18 लाख 42 हजार 658 रुपये

वाहन - स्कॉर्पियो और होंडा एविएटर (7 लाख 60 हजार रुपये)

चल संपत्ति - 76 लाख 98 हजार 581 रुपये

अचल संपत्ति - 71 लाख 29 हजार 923 रुपये



प्रत्याशी- पवन कुमार, बसपा

कुल संपत्ति - 54 लाख 22 हजार 829 रुपये

नकद - 27 लाख रुपये (12 लाख खुद के पास, 15 लाख रुपये पत्नी के पास)

आभूषण - 65 लाख 44 हजार 412 (खुद के पास सात लाख 36 हजार 550 रुपये का सोना और पत्नी के पास 57 लाख आठ हजार 262 रुपये का सोना और 99 हजार 600 रुपये की चांदी)

हथियार - नहीं

कोर्ट केस- नहीं

निवेश - नहीं

वाहन - 11 लाख रुपये की क्रेटा और 12 लाख 50 हजार रुपये की थार गाड़ी
चल संपत्ति - 54 लाख 22 हजार 829 रुपये व पत्नी के पास 59 लाख 98 हजार 418 रुपये

अचल संपत्ति - प्रत्याशी के नाम चल संपत्ति नहीं। वहीं पत्नी के नाम पांच करोड़ 20 लाख रुपये की संपत्ति।

फोटो- 24

ऑटो रिक्शा चालक ने भरा नामांकन, ऑटो रिक्शा से आया नामांकन भरने



अंबाला कैंट के बीसी बाजार निवासी सूरज कुमार ने भी अंबाला लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने को नामांकन किया है। खास बात है कि वह खुद एक ऑटो रिक्शा चालक हैं। इसके साथ ही सूरज के पास खुद का रिक्शा तक नहीं है। वहीं अपने हलफनामे में सूरज ने 60 हजार रुपये नकद दिखाए हैं। वहीं 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। जब वह शुक्रवार को अपने ऑटो रिक्शा के साथ नामांकन करने आए तो पहले तो उन्हें गेट पर रोक लिया गया। इसके बाद सूरज ने कहा कि जब दूसरों की गाड़ियां जा सकती हैं तो मेरा ऑटो क्यों नहीं। इसके बाद पुलिस कर्मियों को पता चला कि ऑटो में बैठा व्यक्ति को खुद प्रत्याशी है। इसके बाद ऑटो से सूरज नामांकन करने गया।

दुष्यंत की पार्टी से बगावत करने वालों को नसीहत
जजपा प्रत्याशी का नामांकन कराने अंबाला जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के तेवर तल्ख दिए। सरकार से अलग होते हुए जांच की बात पर दुष्यंत ने कहा कि हमने तो जांच से कभी मना नहीं किया और आज भी मना नहीं कर रहे हैं। जांच होनी चाहिए।कई अफवाहें व दुष्प्रचार भी हैं इसके खिलाफ जो कानूनी कार्रवाई बनती है हम समय पर करेंगे। जोगीराम सिहाग के भाजपा के समर्थन की चर्चा पर दुष्यंत ने कहा कि मैं एक बार साफ कर देना चाहता हूं कि कोई भी हमारा प्रत्याशी किसी और पार्टी का समर्थन करेगा उसके खिलाफ जो कार्रवाई बनती है वह करेंगे। उन्हें इच्छा है तो वह अपनी एमएलए शिप और पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। यह चालाकी नहीं चलेगी कि अपनी पार्टी की जिम्मेदारियां छोड़कर दूसरी पार्टी का समर्थन करें। जनता ने जजपा के चिन्ह पर उन्हें जिताया है। इस प्रकार से कोई भी करेगा तो पार्टी के चुनाव नियमों में जो कार्रवाई होगी वह जरूर करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र देतीं जजपा प्रत्याशी किरण पूनिया साथ में पूर्

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र देतीं जजपा प्रत्याशी किरण पूनिया साथ में पूर्

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र देतीं जजपा प्रत्याशी किरण पूनिया साथ में पूर्

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र देतीं जजपा प्रत्याशी किरण पूनिया साथ में पूर्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें