फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बस की टक्कर के बाद पलटी कार, दंपति चोटिल

विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर के बाद जंडली पुल के पास पलटी कार
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बलदेव नगर पासपोर्ट कार्यालय जा रहे परिवार की कार को जंडली के पास तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

हादसा के बाद कार पलटियां खाती गई और कार सवार कैथल निवासी परमजीत वर्मा और उनकी पत्नी रेखा चोटिल हो गई। इन्हें बस की सवारियों ने बाहर निकाला। उधर, कार में बैठी बेटी बाल-बाल बच गई। बलदेव नगर पुलिस ने बस चालक पर मामला दर्ज कर शुरू की जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में कैथल निवासी परमजीत वर्मा ने बताया कि वह सुनार का काम करता है। तीन अप्रैल को वह पत्नी रेखा व बेटी चांदनी के साथ अपनी कार में सवार होकर बलदेव नगर में पासपोर्ट बनवाने के लिए जा रहा था। जैसे ही सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर जंडली पुल के लिंक रोड से चौक पार करने लगा तो एक तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर दो-तीन बार पलट गई। हादसे के बाद बस की सवारियों ने उन्हें बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई। गनीमत यह रही कि हादसा जानलेवा नहीं था। कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक हादसे के बाद मौके से बस लेकर चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें