फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डॉक्टर के बंद मकान से साढ़े चार लाख के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेश नगर के पॉश इलाके प्रभु प्रेम पुरम में वारदात, कश्मीर घूमने गया था परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। महेश नगर के पॉश इलाके प्रभु प्रेम पुरम में चोरों ने एक डॉक्टर के बंद घर को निशाना बनाकर साढ़े चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। डॉक्टर अपने परिवार के साथ पंजाब और कश्मीर घूमने गए थे। यह वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर लौटे तो टूटी मिली खिड़की
प्रभु प्रेम पुरम निवासी डॉ. सुरेंद्र कुमार मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 3 जनवरी को परिवार के साथ अमृतसर और कश्मीर घूमने के लिए निकले थे। जब वे 12 जनवरी की रात करीब 12:30 बजे वापस लौटे तो घर के हालात देखकर दंग रह गए। रसोई की खिड़की टूटी थी और कमरों के ताले टूटे थे। अंदर जाने पर देखा कि अलमारियों का सारा सामान फर्श और बेड पर बिखरा पड़ा था। डॉक्टर मित्तल ने जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि 9 जनवरी की सुबह करीब 3:30 बजे एक चोर घर में दाखिल हुआ था। उसने दो कमरों और स्टोर रूम की अलमारियों को खंगाला और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात समेट कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें