फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घसीटपुर में रहने वाले दो भाइयों के घर से गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। घसीटपुर में रहने वाले श्रमिक के घर में बाइक सवार युवकों ने सेंध लगा दी। पुलिस रोहतास की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। रोहतास ने बताया कि वो मेहनत-मजदूरी का काम करता है। तीनों भाई एक ही मकान में रहते हैं, लेकिन उनके कमरे अलग-अलग हैं। पांच अगस्त को तीनों भाई परिवार के साथ मकान में बाहर गेट पर ताला लगा कर सो गए थे।
विज्ञापन

छह अगस्त की सुबह लगभग छह बजे जब उनकी पत्नी संगीता देवी उठी तो देखा कि अलमारी का दरवाजा तो बंद था लेकिन छोटे बच्चे के कपड़े अलमारी से बाहर पड़े थे। शक के आधार पर जब उन्होंने अलमारी को देखा तो इसके अंदर रखे सोने के गहने, एक हार, सोने के टॉप्स, चांदी की 6/7 चुटकी, चांदी की अंगूठी, छोटे बच्चे के हाथ के कंगन व चैन, चांदी का सिक्का व 500 रुपये गायब थे। जब भाई रविंदर कुमार के घर की अलमारी देखी तो उसमें से रुपयों से भरा गुल्लक गायब था, गुल्लक में 3/4 हजार रुपये थे, जब उन्होंने घर के बाहर लगे कैमरों को देखा तो पीले रंग की कमीज पहने एक युवक घर का गेट लांघ कर अंदर आया और उसने घर के ऊपर लगे सरकारी कैमरे का मुंह घुमा दिया। जब दूसरे कैमरे चैक किए तो इसमें दो बाइक नजर आई, जिन पर दो-दो व्यक्ति सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें