फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बेटी को टयूशन छोड़ने गई महिला के घर से जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के टैगोर गार्डन स्थित घर पर ताला लगाकर बेटी को ट्यूशन छोड़ने गई महिला के घर से चोरों ने जेवर चोरी कर लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना महेशनगर पुलिस को दी शिकायत में शीतल ने बताया कि छह दिन पहले शाम पांच बजे वह घर पर ताला लगाकर बेटी को ट्यूशन छोड़ने गई थी। करीब तीन घंटे बाद आठ बजे वह घर आई तो देखा कि घर में सारा सामान बिखरा हुआ था और घर से सोने के टाॅप्स,चांदी की दो जोड़ी चेन, पाजेब, गुडिया के कंगन गायब थे। जिसे किसी ने चोरी कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें