फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर दिखेंगे बापू और मालवीय

विज्ञापन
पूर्व में डेयरी फार्म की दीवार पर टंगी हुई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व मदनमोहन मालवीय की गाय के
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला के नए एयरपोर्ट टर्मिनल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और मदन मोहन मालवीय की तस्वीर दिखाई देगी। प्रशासन टर्मिनल भवन में इसे उचित स्थान पर लगाएगा। ऐसे में अंबाला एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए यह गौरव का क्षण होगा।
विज्ञापन

इसके लिए जिला प्रशासन ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया। आज जिस स्थान पर अंबाला एयरपोर्ट का टर्मिनल बनाया जाना है, वहां पर अंग्रेजाें से समय से एक डेयरी संचालित होती थी। इस डेयरी में उस समय डेनमार्क सहित कई देशों की गाय पाली जाती थी। ऐसे में आजादी के समय से पहले यहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और मदनमोहन मालवीय एक साथ आए थे। इन्हें तत्कालीन ब्रिटिश अधिकारियों ने डेयरी का भ्रमण कराया था।
इस दौरान अधिकारियों ने दोनों के साथ यहां पर तस्वीर ली थी। इसे फ्रेम कराकर डेयरी परिसर में लगाया था। इसके बाद सेना ने इस डेयरी के संचालन को अपने हाथ में ले लिया था। इसका नाम सैन्य डेयरी फार्म रखा गया। यहां से सेना की विभिन्न यूनिटों को अंबाला में दूध की सप्लाई होती थी। यह तस्वीर दीवार पर रही। इसके कई वर्षों बाद डेयरी को बंद कर दिया। अब जब वर्षों बाद अंबाला एयरपोर्ट के लिए इस डेयरी के परिसर को खोला गया तो अमर उजाला टीम की इस तस्वीर पर नजर पड़ी।
विज्ञापन

इसके बाद अमर उजाला टीम ने जिला प्रशासन के मुखिया डीसी डॉ. शालीन और पंचकूला में अभिलेखागार विभाग से संपर्क किया। इसके बाद एयरपोर्ट के शिलान्यास के एक दिन पहले डीसी ने इस तस्वीर को उतरवाया और सुरक्षित एसडीएम कार्यालय में रखवाया। डीसी डॉ. शालीन ने अमर उजाला का धन्यवाद दिया और कहा कि एयरपोर्ट के टर्मिनल के नए भवन में इसे लगाया जाएगा। यह तस्वीर अंबालावासियों के साथ अन्य आगंतुकों को भी इतिहास से जोड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें