अंबाला। हरिद्वार गए परिवार के मकान का खिड़की का शीशा तोड़कर चोर लाखों के जेवरात और 20 हजार रुपये की नकदी ले उड़े। परिवार जब लौटा तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में शहर के सेक्टर -10 निवासी सतपाल शर्मा ने बताया कि 13 मई को मकान का ताला लगाकर परिवार सहित हरिद्वार गया था। गत दिवस शाम के समय वह वापस आया तो देखा कि मुख्य गेट का ताला लगा हुआ था। मकान के भीतर जाकर ऊपर वाले कमरों में गया तो मकान के ऊपर की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। अलमारी में रखा गले का डायमंड सैट, एक मंगलसूत्र डायमंड सहित लाखों रुपये के जेवरात व 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी।