फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टेशन पर बनेगा चार्जिंग प्वाइंट, 50 से ज्यादा होंगे चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर चार्जिंग प्वाइंट बनाया जाएगा,यहां एक समय में 50 से अधिक मोबाइल चार्ज हो सकेंगे। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने इस प्रस्ताव पर मंथन शुरु किया है ताकि इसकी अनुमानित लागत तैयार की जा सके।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार इस योजना के तहत एक लकड़ी के बोर्ड को तैयार किया जाएगा और इसमें 50 के करीब स्विच लगाए जाएंगे। इन पर नंबर भी अंकित होंगे। इसके साथ ही मोबाइल को रखने के लिए जगह भी बनाई जाएगी। मोबाइल चार्जिंग स्टेशन पर एक कर्मचारी की तैनाती की जाएगी जो मोबाइल चार्ज करने वाले व्यक्ति को एक टोकन भी देगा ताकि उसका मोबाइल किसी दूसरे यात्री के पास न चला जाए।
अधिकांश स्विच खराब
प्लेटफार्म 1 पर अधिकांश बिजली के स्विच खराब पड़े हैं। ऐसे में यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग के लिए एक से दूसरी जगह पर जाना पड़ता है। स्टेशन के मुख्य प्लेटफार्म 1 पर ही यह दिक्कत है। वहीं बिजली विभाग का तर्क है कि यात्री ही बिजली के स्विच को खराब करते हैं। कभी उन्हें तोड़ देते हैं तो कभी कुछ और सामान इसमें फंसा देते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। बिजली विभाग को निर्देश दिए जाएंगे कि वो प्लेटफार्म 1 पर लगे सभी स्विच को चैक करें। अगर कहीं कोई खामी है तो इसे दुरुस्त करें। वहीं प्लेटफार्म 1 के मध्य चार्जिंग प्वाइंट बनाने को लेकर भी आग्रह प्राप्त हुए हैं। इस पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें