अंबाला के जेसीआई फार्म ऑफ अंबाला इंडस्ट्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
अंबाला। जेसीआई फार्म ऑफ अंबाला इंडस्ट्री की महिला विंग ने लेडी जेसी चेयरपर्सन संजना सैनी की अगुवाई में तीज का त्योहार मनाया। अध्यक्ष राधिका मदान ने भी सभी को तीज की बधाई दी। तंबोला के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया गया। जगदीप सिंह कलसी और अमरप्रीत कलसी ने तंबोला खिलाई। मास्टर ऑफ सेरेमनी लेडी जेसी पूजा आहुजा और लेडी जेसी पूजा पुरी ने की। इस के बाद सभी महिला सदस्यों ने ग्रुप डांस किया और कार्यक्रम का आनंद लिया।