फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, 21.5 एकड़ में ध्वस्त किए निर्माण

Thu, 01 Jan 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के नजदीक गांव में कार्रवाई करती जिला योजनाकार की टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग के दस्ते ने छावनी क्षेत्र के तीन गांवों में करीब 21.5 एकड़ में विकसित की जा रही छह अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। इस दौरान 27 निर्माणाधीन ढांचों और कच्ची सड़कों के जाल को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। विभाग की टीम ने सबसे पहले गांव चंदपुरा में कार्रवाई की, यहां लगभग 10.1 एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया, इसके बाद टीम गांव सरसहेड़ी पहुंची, यहां 10.2 एकड़ क्षेत्र में फैली तीन अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। तीसरी कार्रवाई रांवला गांव में की गई और यहां लगभग एक एकड़ में काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी के निर्माणों को गिराया गया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट सह जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान के नेतृत्व में मौके पर कनिष्ठ अभियंता रविन्द्र पंवार और एन्फोर्समेंट टीम मौजूद रही। जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आम जनता को सचेत करते हुए कहा कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आएं और अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या दुकान आदि न खरीदें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें