फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कालोनी पर चलाई जेसीबी

Sun, 16 Feb 2014 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला शहर में अवैध कालोनियां कटने का सिलसिला जारी है। अंबाला शहर के गांव काकरू व सददेपुर की हद में पड़ने वाली 15 एकड़ जमीन पर कालोनाइजों ने जमींदारों के साथ मिलकर अवैध कालोनी काट दी है।
विज्ञापन


ये जमीन तीन लोगों की मिलाकर है, जिस पर कालोनाइजरों ने अवैध कालोनी काटी है। इस कालोनी में प्लाटिंग हो चुकी है। यहां प्लॉट के लिए ग्राहकों को फंसाने के इरादे से यहां पक्की सड़कें बनाई जा रही थीं, लेकिन इसकी शिकायत किसी ने जिला नगर योजनाकार विभाग में कर दी।

इसकी सूचना डीटीपी रामकुमार ने डीसी अंबाला को दी। डीसी के आदेश पर शनिवार को डीटीपी की टीम कालोनी में बनी सड़कों को उखाड़ने के लिए पहुंच गई। यहां इलाके में जेसीबी से सभी सड़कें उखाड़ दी गईं और प्लाटिंग भी नष्ट कर दी गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीटीपी राम कुमार के अलावा नायब तहसीलदार जोधाराम बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। इस दौरान काकरू और सद्दोपुर में कालोनाइजरों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें