फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जयनगर-अमृतसर 14.50 तो चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 3 घंटे लेट

Wed, 17 Dec 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अमृतसर से जयनगर के बीच संचालित विशेष ट्रेन। रेलवे
विज्ञापन
अंबाला। कोहरे का असर अब धीरे-धीरे ट्रेनों पर भी नजर आने लगा है। लंबी दूरी ही नहीं लोकल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें भी अब प्रभावित होने लगी हैं। बुधवार को भी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली लगभग 17 ट्रेनों का संचालन देरी से हुआ। सबसे ज्यादा बुरा हाल जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन पर देखने को मिला जोकि 14.50 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार अन्य ट्रेनें भी तीन से 30 मिनट की देरी से संचालित हुई।
विज्ञापन


इन ट्रेनों पर रहा असर
ट्रेन नंबर 04651 जयनगर-अमृतसर 14.50 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस 2 घंटे, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 3 घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 2 घंटे, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस तीन घंटे, 12414 जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस, 14521 दिल्ली-अंबाला कैंट एक्सप्रेस तीन घंटे, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 30 मिनट,18102 जम्मूतवी-टाटा नगर एक्सप्रेस 30 मिनट, 15652 जम्मूतवी-गोवाहाटी लोहित एक्सप्रेस 1.30 घंटे, 18238 अमृतसर-बिलासपुर छतीसगढ़ एक्सप्रेस 20 मिनट, 14679 दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस 2.30 घंटे, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस 2.45 घंटे, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 30 मिनट, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस 1.20 घंटे, 20807 विशाखापट्नम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 1.30 घंटे और 12006 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें