फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में मंत्री के पहुंचने से पहले हंगामा

Thu, 17 Nov 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
जनता दरबार में व्यक्ति को शांत कराता पुलिस कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुधवार को मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में पहुंचने से पहले एक फरियादी ने पुलिस कार्रवाई से नाखुश होने पर हंगामा कर दिया। इस दौरान फरियादी अपने साथियों के साथ महेश नगर थाना के खिलाफ जनता दरबार के सामने ही दरी बिछाकर बैठने की तैयारी करने लगा। इसके बाद मौके पर मौजूदा थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया और फरियादी को आनन-फानन में वहां से उठाया। करीब पंद्रह मिनट की बहस के बाद फरियादी को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। करधान गांव निवासी राम सिंह चनालिया ने बताया कि गत दिवस कुछ युवकों ने उसके और परिजनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामूली सी धारा लगाकर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार को कैंट के रेस्ट हाउस में शिकायतें लेकर मंत्री दरबार में फरियादी पहुंचे। इस दौरान लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें रखीं, जिन पर अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए। कुछ शिकायतें ऐसी रहीं, जिनमें पीड़ितों ने पुलिस व स्कूल संचालक पर मनमानी के आरोप भी लगाए। मंत्री विज ने इस दौरान 167 लोगों की शिकायतें सुनीं। 

इस दौरान गांव मछौंडा से एक बच्चे के जन्म पर पिता की जगह चाचा द्वारा अपना नाम जन्म प्रमाण पत्र में दर्ज करवाने, बाले का नगला क्षेत्र के लोगों ने गलियों और स्ट्रीट लाइट, डबवाली उपमंडल के बडोपल गांव के बनारसी दास ने उनके बेटी का दहेज उत्पीड़न करने, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अंबाला छावनी के संजय कुमार गोयल ने एसडीएम कार्यालय द्वारा जाली लाइसेंस जारी करने, कुलदीप नगर से आए रणजीत साहु ने दिव्यांगता पेंशन न लगाने आदि की शिकायतें सौंपी। 
विज्ञापन


मारपीट को सड़क दुर्घटना दिखाने का आरोप 
फतेहाबाद जिले से बुधवार को एक परिवार पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर मंत्री विज के दरबार में पहुंचा। परिवार के सदस्यों का कहना है कि ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी से मारपीट कर घर से काफी दूर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद जैसे-तैसे घायल अवस्था में उनकी बेटी घर पहुंची। जब पुलिस को सूचना दी तो उन्होंने कई दिनों के बाद ससुराल पक्ष से मिलकर मामला गोलमाल कर दिया और मारपीट को सड़क हादसा बता दिया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए फतेहाबाद एसपी को फोन किया और ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने और लड़की के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज करने के आदेश दिए। 

प्राइवेट स्कूल पर लगाए मनमाने के अरोप 
कच्चा बाजार से मंत्री के दरबार में पहुंचे संजय बंसल ने एक प्राइवेट स्कूल पर मनमानी के आरोप लगाए। संजय का कहना है कि प्राइवेट स्कूल फीस बढ़ाने को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है और सभी अभिभावकों से स्कूल ने शपथ पत्र भी लिए हैं, जिसमें कोर्ट के फैसले के बाद ही स्कूल की फीस बढ़ाने का समझौता हुआ है। लेकिन उसके बावजूद स्कूल में बच्चे का नाम काटने व उसे घर बैठने के लिए बोला जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, एडीसी व सीएम विंडो पर शिकायत दे दी है, ताकि संबंधित स्कूल पर कार्रवाई की जा सके। 

रजिस्ट्री क्लर्क की कार्यप्रणाली पर जांच के आदेश
मंत्री अनिल विज के खुले दरबार में उप तहसील अंबाला छावनी के रजिस्ट्री क्लर्क की कार्यप्रणाली की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं। इस क्लर्क के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी कि वह एक विशेष टाइपिस्ट से ही रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेज टाइप करवाने के लिए दबाव बनाता है। स्वास्थ्य मंत्री नेे कहा कि इस क्लर्क की कार्यप्रणाली को लेकर पहले भी शिकायतें मिली हैं और प्रशासनिक उच्च अधिकारियों से इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें