फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले समय व रूट पर 30 से चलेगी जम्मूतवी-नांदेड़ हमसफर

विज्ञापन
जम्मूतवी-नांदेड़ हमसफर एक्सप्रेस की फाइल फोटो - फोटो : Ambala
विज्ञापन
जम्मूतवी-नांदेड़-जम्मूतवी के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस नई समय सारिणी अनुसार नए रूट से 30 जनवरी से संचालित होगी। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि अब यह ट्रेन मलेरकोटला, धूरी, पटियाला के रास्ते अंबाला पहुंचेगी।
विज्ञापन

22 मार्च 2020 को लगे लॉकडाउन के बाद जम्मूतवी-नांदेड़ हमसफर एक्सप्रेस का संचालन अब हो रहा है। ट्रेन अब दोनों दिशाआें में चलेगी। ट्रेन नंबर 02752 जम्मूतवी-श्री हुजूर साहिब नांदेड़ का संचालन 30 जनवरी सप्ताह में रविवार से होगा। ट्रेन जम्मूतवी से सुबह 5.45 बजे रवाना होकर दोपहर 1.55 पर छावनी जंक्शन और अगले दिन सोमवार को दोपहर 3.50 पर नांदेड़ पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 2751 श्री हुजूर साहिब नांदेड़-जम्मूतवी का संचालन 29 जनवरी शुक्रवार से होगा। ट्रेन नांदेड़ से सुबह 11 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1.25 बजे छावनी जंक्शन और रात 11.05 बजे जम्मूतवी पहुुंचेगी।
बीच रास्ते स्टेशन
दोनों दिशाओं में ट्रेन जम्मूतवी स्टेशन से चलकर पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, मलेरकोटला, धूरी, पटियाला, अंबाला छावनी, नई दिल्ली, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, बीना, हबीबगंज, इटारसी, मलकपुर, अकौला, वासीमपुर, हिंगौली व पूर्णा जंक्शन होते ही नांदेड़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

सचखंड चल रही चंडीगढ़ तक
श्री हुजूर साहिब नांदेड़ के दर्शनों को जाने वाली मात्र एक जोड़ी ट्रेन अमृतसर-नांदेड़ का संचालन भी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन तक हो रहा है। किसान आंदोलन की वजह से ट्रेन का संचालन पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होता था, लेकिन हालात में सुधार होते ही अब ट्रेन चंडीगढ़ तक चलाई जा रही है, लेकिन यह कब अमृतसर स्टेशन तक चलेगी, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें