फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि खिलाड़ी के खिलाफ साजिश है तो यह देश के खिलाफ भी है : अनिल विज

Wed, 27 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रेलसलर नरसिंह यादव के डोप टेस्ट में फंसने के बाद प्रदेश के खेलमंत्री अनिल विज ने कहा कि यदि खिलाड़ी के खिलाफ साजिश है तो उस मामले में आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होगी। वे बुधवार को अंबाला कैंट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रियो ओलंपिक में भारत की ओर से स्टार रेसलर नरसिंह यादव के डोप टेस्ट में फंसने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।
 
रेसलर ने इस मामले में साजिश का दावा किया है, जबकि इसी को लेकर कुछ शक भी जाहिर किया है। इसी मामले को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने भी इसे गंभीर मामला माना है। कुश्ती खिलाड़ी नरसिंह यादव मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि खिलाड़ी को किसी साजिश के तहत नशीला पदार्थ खिलाया गया है तो यह खिलाड़ी ही नहीं बल्कि देश के विरूद्ध एक बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर जो भी इस मामले में दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें