फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसा बाप वैसा बेटा हो जरूरी तो नहीं, कुलदीप को देंगे नोटिस : बड़ौली

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार करने रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली शहर में पहुंचे। यहां वार्डों में प्रचार करने के बाद उन्होंने चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों के प्रश्नों के जवाब दिए। इस दौरान कुलदीप बिश्नोई के प्रकरण में प्रदेश अध्यक्ष खासे नाराज दिखाई दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैंने साफ कर दिया था कि राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा के कहने का मतलब अलग था। रेखा शर्मा ने कोई व्यक्तिगत आरोप भजन लाल पर नहीं लगाया था। जैसा बाप वैसा बेटा हो ऐसा भी नहीं होता। उन्होंने कहा अब कुलदीप बिश्नोई ने इस बात को बढ़ाते हुए जो वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है उस पर उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल पर टिप्पणी की गई थी जिस पर अब भाजपा नेता व पूर्व सीएम भजन लाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई ने रेखा शर्मा को जवाब देते हुए वीडियो जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें