फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कंबास की ईशा वायुसेना में बनीं फ्लाइंग ऑफिसर

Tue, 30 Dec 2025 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। कंबास गांव की बेटी ईशा का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता समेत परिवार, सरपंच व गांव में खुशी का माहौल है। गांव की सरपंच पूजा और अध्यापक जसबीर सिंह ने परिवार का मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

ईशा के पिता सोमनाथ ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी बेटी ईशा ने एमएसी मैथ, एमए इंग्लिश के बाद कोचिंग ली। इसके बाद उसने फ्लाइंग ऑफिसर की परीक्षा दी, जिसमें उसका पूरे भारत में चौथा रैंक आया। वह हरियाणा पुलिस में हैं जबकि ईशा की मां संगीता गृहिणी हैं। ईशा की छोटी बहन एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं है, जबकि उससे छोटी बहन नौंवी कक्षा में जबकि सबसे छोटा भाई छठी कक्षा में पढ़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें