अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट निकालते समय एक युवक का पर्स चोरी हो गया। पीड़ित हिसार के सिंचाई विभाग में बेलदार के पद पर तैनात है। पुलिस ने हिसार से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर अंबाला कैंट जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिसार के पटेल नगर निवासी हिमांशु पाहवा ने शिकायत में बताया कि 26 अप्रैल को वो एकता एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। जब वह अंबाला कैंट स्टेशन पर टिकट मशीन से टिकट ले रहे थे तभी किसी ने उनकी जेब से पर्स चोरी कर लिया। पर्स में ड्राइविंग लाइसेंस, एक्टिवा की आरसी आदि थे। संवाद