बराड़ा। निर्माणाधीन अंबाला-शामली राजमार्ग पर पुल बनाने वाले ठेकेदार का लाखों का सामान चोरी हो गया। हिसार के मिरकां गांव निवासी पंकज ने बताया कि वह अंबाला से शामली जाने वाले राजमार्ग पर पुल निर्माण के ठेकेदार हैं। पुल निर्माण कार्य में जो भी लोहे का सामान लगता है, वह पंकज लगाते हैं। इस समय वह अधोई में लेबर के साथ पुल बना रहे हैं। शनिवार को चोरों ने लोहे की 40 प्लेट 1 बाई 1250 वाली 40 प्लेट, 600 बाई 900 कि 28 प्लेट व 2 मीटर के 25 गाटर व 2 वैल्डिंग मशीन, 1 बाई 1 के 90 पीस 32 एमएम चोरी कर लिए। वहीं, सोमवार को भी मौके पर एक गाड़ी में संदिग्ध लोगों को देखा और जब उनका पीछ़ा किया तो वह महिन्द्रा पिकअप छोड़कर भाग गए। बराड़ा थाना पुलिस ने पंकज की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद