फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मोहड़ी में ईरानी पहलवानों ने कुश्ती मुकाबलों में दिखाया दमखम

Thu, 23 Oct 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा पर मोहडी गांव में करवाए कुश्ती दंगल में पहुंचे ईरानी पहलवान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जलबेड़ा। ग्राम पंचायत मोहड़ी-गोबिंदगढ़ और ग्रामीणों की ओर से इस वर्ष खुले अखाड़े की बजाय मैट पर कुश्तियां करवाई गई। इस अवसर पर ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और ईरानी पहलवानों को भी आमंत्रित किया गया। दंगल में रेफरी व कोच की ओर से दो बड़े रिंग बनवाकर कुश्तियां करवाई गई। इस दौरान छोटी-बड़ी मिलाकर करीब 100 कुश्तियां हुईं। इनमें विजेता पहलवान को मौके पर ही नकद धनराशि प्रदान की गई।
दंगल में बजरंग पूनिया के पहुंचने पर सभी ग्रामीणों ने ढोल की थाप पर उनका स्वागत किया। इसके बाद बजरंग पूनिया ने सरपंच चूहड़ सिंह की ओर से प्रदान की गई गदा कंधे पर लेकर पूरे दंगल का चक्कर लगाया। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत व अन्य सामाजिक लोग इस प्रकार के दंगल आयोजित करवाते रहे तो कोई भी पहलवान अपनी मेहनत के बल पर जिला राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर सकता है। इस मौके पर राजनीतिक, सामाजिक व किसान यूनियन के नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा पर मोहडी गांव में करवाए कुश्ती दंगल में पहुंचे ईरानी पहलवान। संवाद

गोवर्धन पूजा पर मोहडी गांव में करवाए कुश्ती दंगल में पहुंचे ईरानी पहलवान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें