फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आईपीएस वाई पूरण का गनमैन अंबाला सेंट्रल जेल भेजा, अलग बैरक में रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आईपीएस वाई पूरण सुसाइड केस में मुख्य गवाह गनमैन सुशील कुमार को मंगलवार को अंबाला की सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। सुशील कुमार को शाम करीब छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच रोहतक जेल से अंबाला की सेंट्रल जेल भेजा गया था। इसके बाद एसपी जेल ने अपनी मौजूदगी में गनमैन को एक अलग बैरक में रखा। यहां पर दो सुरक्षा कर्मियों की भी बारी-बारी से निगरानी की ड्यूटी लगा दी गई है। वहीं गनमैन की जेल के भीतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के अन्य अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी। गनमैन की पत्नी सोनी देवी ने कहा था कि रोहतक जेल में उनके पति सुशील कुमार को यातनाएं दी जा रही हैं, वहां पर उनके पति की जान को खतरा है। इसको लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार को एक पत्र भी लिखा था। इसके बाद ही सुशील कुमार को अंबाला जेल भेजने के आदेश डीजी जेल ने दिए।
विज्ञापन




दोपहर तक नहीं पहुंचा था आदेश

मुख्य गवाह गनमैन सुशील कुमार के अंबाला सेंट्रल जेल में स्थानांतरण को लेकर भले ही डीजी जेल ने आदेश कर दिए हों, मगर दोपहर तक स्थानीय जेल प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी। दोपहर चार बजे एकाएक सुशील कुमार के आने की जानकारी मिली तो जेल में तैयारियां शुरू कर दी गईं। सुरक्षा कर्मियों से भी भरी गाड़ियों के साथ एक बड़ी बैन में सुशील कुमार को अंबाला लाया गया। इसके बाद तेज से जेल के भीतर ले जाया गया। वहीं जेल परिसर से 15 मीटर पहले से ही प्राइवेट वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई थी। सिर्फ अनुमति के साथ ही जेल परिसर के समीप की रोड पर जाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें