फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बेगमपुरा एक्सप्रेस मामले की जांच शुरू, महिला की जानकारी मांगी

विज्ञापन
जम्मूवी से वाराणसी के बीच चलने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस। रेलवे
विज्ञापन
अंबाला। बेगमपुरा एक्सप्रेस में महिला के साथ हुई घटना के संबंध में अंबाला रेल मंडल ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर महिला से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि महिला द्वारा दी गई शिकायत में कहीं भी मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

उसकी टिकट भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक की गई है। इसलिए अब इस मामले में महिला की जानकारी हासिल करने के लिए आईआरसीटीसी से संपर्क किया गया है। जबकि दूसरी तरफ इस मामले को लेकर अंबाला मंडल के जिन दो अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। उनकी रिपोर्ट भी मुख्यालय भेज दी गई है और कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी कुछ दिनों में उनका तबादला अंबाला मंडल से हो जाएगा।
मामला 16 जनवरी का है, जब ट्रेन नंबर 12238 में पठानकोट कैंट से लखनऊ के बीच एसी प्रथम श्रेणी कोच में यात्रा कर रही महिला के साथ कैटरिंग स्टाफ ने शराब के नशे में छेड़छाड़ करने की कोशिश की। महिला यात्री की तरफ से यह शिकायत नार्दन ईस्टर्न रेलवे के डीआरएम को दी गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान जब शिकायत की जानकारी अंबाला रेल मंडल में भी पहुंची तो इस शिकायत को लेकर वाणिज्य विभाग के एक वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारी आपस में उलझ गए। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने इसकी जानकारी डीआरएम को दी। डीआरएम ने दोनों अधिकारियों को अपने केबिन में बुलाया और उनकी काउंसिलिंग की ताकि दोबारा ऐसी हरकत न हो। इसके बाद दोनों ने आश्वासन दिया कि वो अब इस प्रकार की गलती नहीं करेंगे। इसके बाद मामला शांत हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बेगमपुरा एक्सप्रेस के संचालन के दौरान अंबाला मंडल का भी सेक्शन पड़ता है, इसलिए अंबाला मंडल के अधिकारी भी इस मसले को सुलझाने का भरसक प्रयास कर रहे है ताकि मामले से जुड़ी सच्चाई सामने आ सके और गलती करने वाले कैटरिंग स्टाफ पर कार्रवाई की जा सके।
वर्जन
बेगमपुरा एक्सप्रेस में हुई घटना की शिकायत महिला यात्री की तरफ से नार्दर्न इस्टर्न रेलवे के प्रबंधक को दी गई है। ट्रेन अंबाला मंडल से भी गुजरती है, इसलिए मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है। आईआरसीटीसी से महिला की जानकारी मांगी गई है ताकि उनसे संपर्क करके मामले की जानकारी हासिल की जा सके और नियमानुसार कार्रवाई हो।
विज्ञापन

नवीन कुमार, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें