फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीसी रोड का तीन करोड़ से बदलेगा स्वरूप

विज्ञापन
विजय रत्न चौक से सब्जी मंडी की तरफ जाती डीसी रोड। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। निकलसन रोड की तर्ज पर अंबाला छावनी के डीसी रोड का भी कायाकल्प होगा। विजयरतन चौक से लेकर सब्जी मंडी तक सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। इस पर लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद ने निविदा जारी कर दी है और अब योजना से जुड़े कार्य की तकनीकी अनुमति के लिए प्रस्ताव को मुख्यालय भेज दिया है ताकि अनुमति मिलते ही डीसी रोड के स्वरुप को बदलने का कार्य शुरु किया जा सके। प्राप्त जानकारी अनुसार सड़क के दोनों तरफ ग्रीन कॉरिडोर स्थापित किया जाएगा। सड़क के बीच में भी क्यारियां बनाई जाएंगी व पेड़-पौधे रोपित किए जाएंगे।
इसके अलावा सड़क पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए मार्किंग भी की जाएगी, जिससे कि बाजार आने वाले इन वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ बनाए जाएंगे और यहां बैंच भी लगाए जाएंगे ताकि बाजार आने वाले लोग यहां बैठकर अपनी थकान उतार सकें।
विज्ञापन

चार करोड़ से तैयार हुआ निकलसन रोड
इससे पहले नगर परिषद की तरफ से अंबाला छावनी के निकलसन रोड की सिंगापुर की तर्ज पर तैयार किया गया था। हालांकि यह रोड योजना के हिसाब से पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाई क्योंकि दुकानदारों को डर था कि इससे उनका काम-धंध चौपट हो सकता है। इसलिए सड़क के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा करने के बाद इसे छोड़ दिया गया। इस परियोजना पर लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च होने थे, लेकिन नगर परिषद ने 4 करोड़ में सड़क के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर दिया था।
अन्य बाजारों के सुंदरीकरण की योजना
डीसी रोड के सौंदर्यीकरण के बाद अन्य प्रमुख बाजारों की सड़कों के सौंदर्यीकरण की योजना भी नगर परिषद तैयार करेगी ताकि अंबाला छावनी के सभी बाजार एक जैसे आकर्षक नजर आएं। इसमें कुछ अन्य बाजारों को शामिल करने की योजना है, हालांकि अभी इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है।
वर्जन
निकलसन रोड की तर्ज पर डीसी रोड का भी कायाकल्प किया जाएगा। इस पर लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी निविदा जारी कर दी है, अब तकनीकी अनुमति के लिए प्रस्ताव को मुख्यालय भेजा हुआ है ताकि अनुमति मिलते ही कार्य शुरु करवाया जा सके।
विज्ञापन

मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें