फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इंटरनेट बैंकिंग से 34.05 लाख की धोखाधड़ी

Fri, 02 Feb 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग खाते से जुड़े इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से सिटी के अग्रसेन नगर निवासी ओम प्रकाश बनमाली से 34.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ घटी साइबर अपराध की घटना की सूचना 12 जनवरी को राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दी थी। साइबर क्राइम थाना पुलिसने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में ओम प्रकाश बनमाली ने बताया कि कुछ फेसबुक के सार्वजनिक माध्यम से नवंबर के अंत व दिसंबर 2024 की शुरुआत के दौरान निशुल्क ट्रेनिंग पाकर शेयर मार्केट को बेहतर समझने व लाभ पाने के लिए आशीष शाह द्वारा बनाए गए एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके बारे में शेयर बाजार और अन्य वित्तीय मामलों में वित्त विशेषज्ञ होने का छाप छोड़ी गई।
विज्ञापन

वह नवंबर में उनकी ओर से 24 अक्तूबर को बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हो गया, जिसमें व्हाट्सएप मोबाइल नंबर दिखाया गया। कुछ दिनों के बाद सदस्यों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप पर चर्चा से प्रभावित होकर लेनदेन शुरू करने के लिए एक ट्रेडिंग खाता खोलने के लिए च्वाइस एप डाउनलोड करने के लिए आमंत्रित किया गया। उसके बाद शेयर ट्रेडिंग खाता भी खोल लिया।
इस शेयर ट्रेडिंग खाते में उसने आशीष शाह द्वारा बताए गए शेयरों को खरीदने के लिए बैंक खाते से नेट बैंकिंग के माध्यम से उनके असिस्टेंट अनिल शर्मा की सहायता से धन हस्तांतरित किया। इस शेयर ट्रेडिंग खाते में दिखाया गया कि सभी लेनदेन नियमों के मुताबिक हो रहा है। उसने अपना ट्रेडिंग खाता 11 जनवरी को संचालित किया।
विज्ञापन

इस अवधि के दौरान उसने आरटीजीएस व एनईएफटी के माध्यम से पांच प्रविष्टियों के माध्यम से 34 लाख 5 हजार रुपये की राशि दो बैंकों में संचालित विभिन्न पार्टियों के तीन खातों में स्थानांतरित की। इस तरह पहले मोटे मुनाफे का लालच दिया और फिर पैसे नहीं आए। पैसे लौटने पर उन्हें उलझाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें