अंबाला सिटी। शहर में प्रोफेशनल बॉक्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। 28 नवंबर को जग्गी सिटी सेंटर में प्रो. फाइट नाइट सीजन-2 का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को जग्गी सिटी सेंटर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
आयोजक निशांत ने बताया कि कॉम्बैट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर रिंग में उतरेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण सऊदी अरब से आ रहे एक अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर की भागीदारी होगी, जिससे इस आयोजन को वैश्विक स्तर पर एक खास पहचान मिलेगी।