विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी शिव कुमार: पुलिस पीआरओ
अंबाला। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय ठग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक युवक से विदेश भेजने का झांसा देकर 15 लाख रुपए की मोटी रकम हड़प ली थी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के हंडेसरा निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में अंबाला सिटी के देवी नगर निवासी प्रिंस कुमार ने 2 मार्च को तहरीर दर्ज करवाई थी कि आरोपी ने उसे विदेश भेजने का सपना दिखाया और अपनी बातों में फंसाकर 1 से 31 अप्रैल 2025 के बीच कुल 15 लाख रुपए ठग लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी न तो उसे विदेश भेज पाया और न ही उसके रुपये वापस किए।