फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महीनों से अटकी इंटर खेल नर्सरियां, अनुमति का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। खेलों को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुई खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों को इंटर खेल नर्सरी प्रतियोगिताओं का इंतजार है। विभाग की तरफ से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण तो दिया जा रहा है लेकिन अभी तक यह प्रतियोगिताएं नहीं हुईं जबकि विभाग की ओर से खिलाड़ियों की क्षमता और उनके खेल को परखने के लिए यह प्रतियोगिताएं आयोजित होनी थी। इसके परिणाम के आधार पर ही खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जाना था। खिलाड़ियों में भी इन स्पर्धाओं के लिए खासा उत्साह है और मुख्यालय से मिलने वाली अनुमति का इंतजार है।
विज्ञापन

खिलाड़ी बहा रहे पसीना

अंबाला में अलग-अलग खेलों की खेल नर्सरियां चल रही है। रोजाना सुबह व शाम को सैंकड़ों खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। चाहे वह फुटबॉल के हों या फिर जिम्नास्टिक और तैराकी की। अंबाला में हैंडबॉल, हॉकी, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग आदि की अकादमियां चल रही है।
विज्ञापन

मुख्यालय स्तर से निर्देश मिलने के बाद इंटर खेल नर्सरी की प्रतियोगिता करवा दी जाएगी। खिलाड़ियों को खेल नर्सरी में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
राजबीर, जिला खेल अधिकारी अंबाला

संतोष का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें