फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ओपीडी कार्ड पर स्पष्ट रूप से दवा का नाम लिखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिले के नागरिक अस्पतालों में ओपीडी कार्ड पर डॉक्टरों की लिखावट में सुधार होगा। दवाओं के नाम व दिए गए उपचार को स्पष्ट रूप से लिखा जाएगा। 29 नवंबर को प्रकाशित अस्पतालों में नहीं सुधर रही डॉक्टरों की लिखावट के समाचार पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. राकेश सहल ने एक बार फिर निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों की सख्ती से पालना करने बारे कहा।
विज्ञापन

पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को अपने कार्ड व मरीज की फाइल पर लिखावट में सुधार करते हुए साफ व स्पष्ट रूप से लिखने को कहा था। ताकि कोई मरीज ओपीडी में जाता है तो वह कार्ड पर लिखा उपचार व दवाइयों को ठीक ढंग से समझ सके कि आखिर कौन सी दवा लिखी है। अक्सर देखा जाता था कि डॉक्टर जो लिखते थे या तो केवल फार्मेसी वाले को समझ आता था या फिर खुद डॉक्टर को। अमर उजाला ने ऐसे ही डॉक्टरों के कार्ड की पड़ताल करते हुए समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें