फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कॉरिडोर पर मालगाड़ी चालकों को सतर्कता के दिए निर्देश

विज्ञापन
अंबाला मंडल के अधीन मालगाड़ियों के लिए बनाए गए न्यू शंभू रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेलवे अ​
विज्ञापन
अंबाला। डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर चलने वाली मालगाड़ियों के चालकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं जिससे धुंध के मौसम में कोई दुर्घटना न हो। वहीं, इसके लिए कुछ नियम भी निर्धारित किए गए हैं। साथ ही चेतावनी भी जारी की गई है कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यालय से आए अधिकारियों ने कॉरिडोर पर तैनात कर्मचारियों की कार्यशैली को परखा है, वहीं पूरे कॉरिडोर के स्टेशन और सेक्शन का भी बड़ी बारिकी से निरीक्षण किया है। डीएफसीसीआईएल के परियोजना और प्लानिंग निदेशक पंकज सक्सेना ने अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ कोहरे के मौसम को देखते हुए परिचालन से संबंधित सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। उन्होंने अंबाला मंडल के अधीन आने वाले कॉरिडोर के सेक्शन पंजाब के साहनेवाल से यूपी के न्यू पिलखनी सेक्शन का विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण किया और न्यू चावापायल, न्यू शंभू सहित अन्य सेक्शनों पर विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
निगरानी के लिए टीमें की तैनात
डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर के निर्माण से अब मालगाड़ियों का लगातार संचालन हो रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस कॉरिडोर पर मालगाड़ियों की संख्या भी बढ़ जाएगी। इसलिए सुरक्षा को देखते हुए निगरानी के लिए टीम को भी तैनात किया गया है जोकि अलग-अलग समय पर बीच रास्ते के स्टेशनों से मालगाड़ियों में सवार होकर परिचालन से जुड़े कर्मचारियों का मार्गदर्शन भी कर रही हैं ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन

डीएफसीसीआईएल के परियोजना व प्लानिंग निदेशक ने साहनेवाल से पिलखनी तक पूरे कॉरिडोर का बड़ी ही बारिकी से निरीक्षण किया है। धुंध को देखते हुए उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सतर्कता बरती जाए और कहीं भी लापरवाही न हो। उन्होंने कॉरिडोर के निर्माण की प्रशंसा भी की है।
पंकज गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, डीएफसीसीआईएल अंबाला।

अंबाला मंडल के अधीन मालगाड़ियों के लिए बनाए गए न्यू शंभू रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेलवे अ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें