फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बेसहारा गोवंश को गोशाला में भेजने के निर्देश

विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त अ​धिकारियों की बैठक लेते हुए। निगम - फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमा​धि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने शहर में चल रहे विकास कार्यों के लिए अधिकारियों की बैठक ली। इसमें अधिकारियों को शहर की सफाई के बारे में निर्देश दिए। आयुक्त ने मुख्य सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि शहर में कही पर भी गंदगी न दिखाई दें।
विज्ञापन

शहर से कूड़े के सभी छोटे प्वाइंट खत्म किए जाएं। जिनके कारण गंदगी फैलती हैं। शहर के सभी नाले व नालियों की सफाई की जाए। आयुक्त सचिन गुप्ता ने बेसहारा गोवंश को गोशाला व नंदीशाला में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि डोर टू डोर में चल रही सफाई की गाड़ी भी बढ़ाई जाए ताकि समय पर कूड़े का निपटान किया जा सके।
नालों की सफाई के लिए छह महीने का टेंडर लगाया जाए व नालों की सफाई करवाई जाए। शहर की ग्रीन बेल्ट को साफ रखा जाए। शहर के सभी शौचालय को साफ रखा जाए व एक मॉडल शौचालय बनाया जाए। सफाई और मृत पशुओं का टेंडर लगाया जाए।
विज्ञापन

टीम बनाकर काटे जाएं पाॅलिथीन के चालान
पॉलीथिन के कारण नालियों में पानी की निकासी में बाधा आती हैं। इसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती। पॉलीथिन के कारण शहर में अधिक गंदगी फैलती हैं। जिस पर आयुक्त नगर निगम की ओर से टीम बनाकर चालान काटने के निर्देश दिए गए।

आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की कि उनका मुख्य उद्देश्य शहर को गंदगी मुक्त करना हैं। शहरवासी अपना कूडा डोर टू डोर आन वाली गाड़ी में डालें। अपने घर से बाहर कही पर भी कूड़ा न फैंके। अगर ऐसा कोई भी व्यक्ति कूड़ा कचरा फैलाता पाया गया तो उसका पहला चालान 500 रुपये और दूसरा चालान 1 हजार रुपये का काटा जाएगा।

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित - फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित - फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें