फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर के वार्डों में नई स्ट्रीट लाइट लगनी हुई शुरू

Thu, 18 Sep 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम के वार्डों में नई स्ट्रीट लाइट लगनी शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुधवार से इन लाइट को लगाने का कार्य शुरू हुआ। मेयर सैलजा संदीप सचदेवा ने बताया कि शहर में 18 हजार लाइट को लगाया जाएगा। इन लाइट को लगाने के लिए कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि बुधवार को कई वार्डों में टीमों को नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए रवाना किया गया। दीपावली तक पूरा शहर जगमग होगा। शहर के वार्डों में अंधेरा होने की शिकायत लगातार आ रही थी। इन शिकायतों को देखते हुए कार्य शुरू करवाया गया। बीते वर्ष 2023 से नई स्ट्रीट लाइट को लगाने के लिए कार्य चल रहा था। अब इन लाइट को लगाने का कार्य शुरू हुआ है। निगम का दीपावली से पहले इन लाइटों को लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें