फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पायर मानक अवार्ड योजना : चयनित विद्यार्थियों को 31 मई तक एप पर अपलोड करनी होगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। इंंस्पायर मानक अवार्ड योजना में जिला स्तर पर चयनित होने वाले 31 विद्यार्थियों को अपने मॉडल के वीडियो और उसकी जानकारी मानक एप पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन

इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् हरियाणा गुरुग्राम ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। यह जानकारी 31 मई तक एप पर देनी होगी। इसके बाद जुलाई-अगस्त में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। वहीं, जिला शिक्षा विभाग ने चयनित होने वाले विद्यार्थियों के राजकीय व निजी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि जिले के राजकीय व निजी स्कूलों से 31 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर के लिए हुआ है। इन विद्यार्थियों को अपने आइडिया का माॅडल बनाने के लिए 10 हजार रुपये की राशि जारी की है।
यह है इंस्पायर अवार्ड योजना

दरअसल, आइडिया चयनित होने पर उसे मॉडल का रूप देने के लिए विद्यार्थी को जिला स्तर पर 10 हजार रुपये मिलते हैं। इसके बाद राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर अलग-अलग धनराशि मिलती है। देशभर के स्कूलों से तैयार होने वाले मॉडल में से टॉप-60 में आने वाले मॉडल को चयनित किया जाएगा। टॉप-60 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिलेगा और प्रमाण-पत्र भी मिलेगा। विद्यार्थी के इन आइडिया को सरकार पेंटेंट करवाती है। इस योजना का उद्देश्य से नए-नए आइडिया लेकर उन पर कार्य करना है।
विज्ञापन


इन विद्यार्थियों का चयनित हुआ था मॉडल

आर्मी पब्लिक स्कूल से शौर्य छाबड़ा, निशित सिवाच, डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से वंशिका गोयल, अनवी गोयल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलदेव नगर से खुशबू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकनौर से ईशा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बोह से प्रभजोत सिंह, यशिका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कांवला से नेहा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल माजरी से मनप्रीत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रंगिया मंडी से जसविंद्र सिंह, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल से नमन, एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल से अमित कुमार, एसडी गर्ल्स हाई स्कूल से सानिया, डीएवी पब्लिक स्कूल रिवरसाइड से माधव राणा, राजकीय उच्च विद्यालय तेपला से अंजू देवी, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बराड़ा से वंशिका कुमारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बिहटा से भवनीश नागरा का मॉडल चयनित हुआ।

इसी तरह एमएम इंटरनेशनल स्कूल से हिमांक गुप्ता, सरस्वती बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से जसमीन, शेमफोर्ड स्कूल बराड़ा से वेदांत कपूर, जय पब्लिक स्कूल अधोई से राघव अग्रवाल, मेवररिकर्स इंटरनेशनल स्कूल से चाहत वर्मा, राजकीय स्कूल कड़ासन से अंशुल शर्मा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नारायणगढ़ से दिशू, राजकीय स्कूल भरेड़ी कलां से विशू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ज्योली से कंगना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोड़वा खुर्द से जश्न, पायल, तेजस पब्लिक स्कूल धमौली माजरी से अक्षरा सैनी का मॉडल चयनित हुआ।

वर्जन

निजी और राजकीय स्कूलों से 31 विद्यार्थियों का आइडिया जिला स्तर पर चयनित हुआ था। इन विद्यार्थियों को 31 मई तक मानक एप पर अपने मॉडल की जानकारी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन

पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें