भारतीय परंपराओं को आत्मसात करने की प्रेरणा
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने लोहड़ी पर्व के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय परंपराओं को आत्मसात करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर जीएमएन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य डॉ. रामलखन माली सहित कॉलेज के सभी सहायक प्राध्यापक गण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पारंपरिक गीतों, लोकनृत्यों और उल्लासपूर्ण गतिविधियों के माध्यम से खुशी जाहिर की। संवाद
ढोल की थाप पर नृत्य किया
अंबाला। छावनी स्थित नगर परिषद अंबाला सदर के कार्यालय में मंगलवार को लोहड़ी का पर्व साथ मनाया गया। कार्यालय में अग्नि के ईद-गिर्द चक्कर काटकर पूजा-अर्चना की गई और सभी ने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद के अधिशासी अधिकारी देवेंद्र नरवाल और अध्यक्ष स्वर्ण कौर के नेतृत्व में किया गया। मौके पर सभी ने ढोल की थाप पर नृत्य किया और एक दूसरे के साथ खुशियां साझा की। कार्यक्रम के दौरान गज्जक सहित अन्य खाद्य पदार्थ वितरित किए गए। संवाद