एसपी अंबाला जश्नदीप रंधावा ने पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए करीब 11 मुलाजिमों को इधर से उधर कर दिया। इन मुलाजिमों में इंस्पेक्टर सूरज चावला को साहा थाना से पड़ाव थाने का प्रभारी बनाकर भेजा। इसके अलावा इंस्पेक्टर राजेश को पुलिस लाइन से साहा थाना प्रभारी। इंस्पेक्टर देवेंद्र को पड़ाव थाना प्रभारी से सीधा पुलिस लाइन ट्रांसफर कर दिया। एसआई धर्मवीर को पुलिस चौकी नंबर चार से बराड़ा, एसआई गुरमेल को सीआईए नारायणगढ़ से पुलिस चौकी नंबर चार, एएसआई सुल्तान को पुलिस चौकी नंबर 5 से चौकी नंबर 1 में भेज दिया। एएसआई कुलदीप को बलदेव नगर थाने से पुलिस चौकी नंबर 5, एएसआई तजिंद्र को पुलिस चौकी करधान से रेजिमेंट बाजार में ट्रांसफर कर दिया। एएसआई हरप्रीत का रजिमेंट से करधान चौकी, एएसआई अमित त्यागी का बराड़ा सिटी से सीआईए नारायणगढ़, एएसआई रेशम को पुलिस चौकी नंबर एक से पुलिस थाना बलदेव नगर ट्रांसफर कर दिया।