फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एसडीएम की टीम पर हमले के मामले में इनोवा पकड़र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ एसडीएम, तहसीलदार और उनकी टीम पर अवैध खनन का निरीक्षण करते समय टक्कर मारने का प्रयास करने वाली इनोवा कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने कार का नंबर पता लगाने के बाद रिकॉर्ड खंगाला तो कार मुगल माजरा गांव निवासी रकम चंद के नाम पंजीकृत पाई गई। पुलिस ने घर पर दबिश दी तो कार मालिक मौके से फरार पाया गया। हालांकि पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है।
नारायणगढ़ थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि कार मालिक की पहचान रकम चंद के रूप में हुई है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से फरार है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। रकम चंद के काबू में आने के बाद ही दूसरे आरोपियों का भी पता चल सकेगा। कार चालक के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

दरअसल, नारायणगढ़ पुलिस को दी शिकायत में एसडीएम के गनमैन जसबीर सिंह ने बताया कि 28 मार्च की अलसुबह अवैध खनन का निरीक्षण करने के लिए नारायणगढ़ एसडीएम यश जालूका, तहसीलदार अभिषेक पिलानिया, ड्राइवर सुखदेव सिंह और वह अपनी प्राइवेट गाड़ी में सवार होकर निकले थे। इतने में इनोवा गाड़ी ने उनका पीछा शुरू कर दिया और दो बार टक्कर मारने का प्रयास किया। पहले टोका साहिब गांव के गुरुद्वारा के पास इनोवा गाड़ी को रोकने की कोशिश की। खनन माफिया की इनोवा गाड़ी ने तेज रफ्तार में कट करते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास किया और वह पीछा करते हुए झीड़ीवाला नदी के पास पहुंचे तो वहां दोबारा उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। आरोपी ड्राइवर के पास अधिकारियों की लोकेशन थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें