अंबाला के इन्रव्हील क्लब की पदाधिकारी वृद्धजनों के साथ। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दीपावली के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ने प्रेम और करुणा की भावना के साथ वृद्धाश्रम के वरिष्ठ निवासियों के साथ समय बिताया। क्लब की सदस्यों ने 16 बुजुर्गों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके दिन को हंसी, अपनापन और गर्मजोशी से भर दिया, साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी उपयोगी चर्चा भी की गई। इस अवसर को और भी मधुर बनाने के लिए क्लब की ओर से मिठाई के डिब्बे वितरित किए गए। यह कार्य वंदना गोयल द्वारा किया गया, वहीं ताजे केले बांटने का योगदान सुशीला मलिक ने दिया।